{"_id":"6a212ab5e4e382223e099721","slug":"video-sgpc-has-set-up-a-special-photo-exhibition-outside-gurdwara-manji-sahib-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा मंजी साहिब के बाहर एसजीपीसी ने लगाई विशेष फोटो प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा मंजी साहिब के बाहर एसजीपीसी ने लगाई विशेष फोटो प्रदर्शनी
जून 1984 के सैन्य अभियान की स्मृति में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से गुरुद्वारा मंजी साहिब के बाहर विशेष फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि जून का महीना सिख पंथ के लिए दर्द और शहादत की यादों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 1984 में शहीद हुए सिंहों, सिंहनियों और बच्चों की तस्वीरें देखकर आज भी सिख समुदाय भावुक हो जाता है।
धामी ने कहा कि उस दौर में श्री अकाल तख्त साहिब की रक्षा के लिए संत बाबा जरनैल सिंह खालसा भिंडरांवाले और उनके साथियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी सेना का डटकर मुकाबला किया और इतिहास रचा। उन्होंने नई पीढ़ी को सिख इतिहास से जोड़ने तथा कौम को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया।
एसजीपीसी अध्यक्ष ने लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग दोहराते हुए कहा कि भाई बलवंत सिंह राजोआणा, भाई जगतार सिंह हवारा, भाई दविंदरपाल सिंह भुल्लर, भाई गुरदीप सिंह खैहरा और भाई जगतार सिंह तारा समेत अन्य कैदी लंबे समय से कारावास में हैं। उन्होंने सरकारों से मानवीय आधार पर उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। धामी ने कहा कि 1984 के घाव कभी नहीं भर सकते, लेकिन बंदी सिंहों की रिहाई से पीड़ित परिवारों को कुछ राहत अवश्य मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।