{"_id":"6a214a985f444e2f31097852","slug":"video-threat-to-bomb-durgiana-temple-security-agencies-on-alert-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुर्गियाना मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गियाना मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रसिद्ध दुर्गियाना मंदिर को बम से उड़ाने की कथित धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सघन जांच की जा रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
जानकारी के अनुसार एक कथित धमकी भरे पत्र में अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर समेत पंजाब और अन्य राज्यों के कुछ प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की बात कही गई है। पत्र में 6 जून 1984 से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कुछ धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मंदिर के आसपास सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।