{"_id":"6a21538c9c6f7d235905e70d","slug":"leaders-advice-to-haryana-bjp-president-archana-gupta-rao-inderjit-said-give-respect-to-the-workers-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को नेताओं की नसीहत, राव इंद्रजीत बोले- कार्यकर्ताओं को सम्मान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को नेताओं की नसीहत, राव इंद्रजीत बोले- कार्यकर्ताओं को सम्मान दें
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 04 Jun 2026 04:00 PM IST
Link Copied
हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के पदभार ग्रहण समारोह में बुधवार को राजनीतिक संदेशों, संगठनात्मक नसीहतों और हल्के-फुल्के हास्य का अनोखा संगम देखने को मिला। वरिष्ठ नेताओं ने जहां उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि अर्चना गुप्ता को पार्टी की मजबूत संगठनात्मक विरासत मिली है। उन्होंने कहा, आपको पकी-पकाई खेती मिली है। ज्यादा मशक्कत की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान देना सबसे जरूरी है। यदि सभी को उचित मान-सम्मान मिलता रहा तो भाजपा को चौथी बार सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकेगा। राव इंद्रजीत ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को पूरा सहयोग देंगे और संगठन की मजबूती के लिए हर जिम्मेदारी निभाएंगे। अपने मैं को नायब के हम की तरह रखना पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मातृत्व ही नेतृत्व है। जिस प्रकार मां परिवार के हर सदस्य का मनोबल बनाए रखती है, उसी प्रकार संगठन में कार्यकर्ताओं के मन को भी जीवित रखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।