सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Discussions about Captain Amarinder Singh return to Congress

Haryana: कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में वापसी की चर्चाएं तेज, पूर्व सीएम हुड्डा बोले- वह पार्टी के संपर्क में

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

राजनीतिक विश्लेषक इस चर्चा को हाल के कुछ घटनाक्रमों से भी जोड़कर देख रहे हैं। कुछ समय पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी की सार्वजनिक रूप से सराहना की थी। 

Discussions about Captain Amarinder Singh return to Congress
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में संभावित वापसी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान ने इन अटकलों को नया बल दिया है। हुड्डा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के संपर्क में हैं और वे लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं।




आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
हुड्डा के इस बयान के बाद पंजाब और हरियाणा की राजनीति में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, कैप्टन अमरिंदर सिंह या कांग्रेस की ओर से इस संबंध में अभी इस बार में कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषक इस चर्चा को हाल के कुछ घटनाक्रमों से भी जोड़कर देख रहे हैं। कुछ समय पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी की सार्वजनिक रूप से सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि उनके भाई के निधन पर राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से फोन कर संवेदना व्यक्त की थी, जिसे उन्होंने एक संवेदनशील कदम बताया था।
विज्ञापन
Trending Videos


इसके अलावा, हाल ही में पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह कहा था कि  इस विषय में उनसे कोई राय नहीं ली गई। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह की अनुपस्थिति भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही। इन घटनाक्रमों के बीच अब सबकी नजरें कैप्टन अमरिंदर सिंह के अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed