सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   7 lakh families get relief from electricity bills

मंत्री विज का एलान: 7 लाख परिवारों को बिजली बिल से मुक्ति, हरियाणा में शुरू होगी बिना लोन वाली सोलर योजना

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मंत्री अनिल विज ने बताया कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले 5 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को भी आसान किस्तों पर सोलर सिस्टम उपलब्ध करवाने की योजना है।

7 lakh families get relief from electricity bills
अनिल विज, ऊर्जा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार


हरियाणा में 1 किलोवाट लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर बिना बैंक ऋण और बैंक गारंटी के सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। विभाग के कर्मचारी खुद घर-घर जाकर प्रक्रिया पूरी करेंगे और सोलर सिस्टम स्थापित करवाएंगे। इससे लाभार्थियों का बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा। प्रदेश में ऐसे 7 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं जिन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दीl 

विज ने बताया कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले 5 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को भी आसान किस्तों पर सोलर सिस्टम उपलब्ध करवाने की योजना है। इसमें सरकारी सब्सिडी के बाद बची राशि उपभोक्ताओं से किस्तों में ली जाएगी और बैंक ऋण की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों के लिए भी नई पहल का जिक्र करते हुए कहा कि खाली पड़ी जमीन पर किसान अपने खर्च पर सोलर प्लांट लगा सकेंगे। सरकार उनसे निर्धारित दरों पर बिजली खरीदेगी, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर तीन पुरस्कार मिले हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos


राज्य में इस योजना के तहत रिकॉर्ड आवेदन प्राप्त हुए हैं। सरकार ने चालू वर्ष में 2.20 लाख रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed