सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Announcement of the district executive committee of the Congress

Haryana: कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार, राहुल गांधी के दौरे से पहले संगठन को मिलेगी नई ताकत

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

Announcement of the district executive committee of the Congress
कांग्रेस - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले हरियाणा कांग्रेस ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। कांग्रेस ने राज्य के कुल 33 जिला कांग्रेस कमेटियों में से 20 कमेटियों की कार्यकारिणी का 11 साल बाद विस्तार किया। बाकी 13 जिला कांग्रेस कमेटियों की घोषणा जल्द पूरी कर दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कांग्रेस का कुरुक्षेत्र में संगठन सृजन अभियान चल रहा है।

Trending Videos


22 जनवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में 21 जनवरी को राहुल गांधी भी आएंगे, जहां वे पंजाबी धर्मशाला में पार्टी जिला अध्यक्षों व उनके परिवारजनों से करीब तीन घंटे तक खुलकर चर्चा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी कार्यशाला में पहुंचने की संभावना है मगर शनिवार शाम तक उनका कार्यक्रम तय नहीं हो सका। राहुल गांधी के कार्यक्रम की पुष्टि प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने जिन जिलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया है, उनमें अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम ग्रामीण, गुरुग्राम शहरी, जींद, कैथल, करनाल ग्रामीण, करनाल शहरी, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत शहरी, रेवाड़ी शहरी, सोनीपत ग्रामीण, सोनीपत शहरी, यमुनानगर ग्रामीण, यमुनानगर शहरी शामिल है। कार्यकारिणी में वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष और सचिव नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार का निर्णय पार्टी के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लिया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- अब मजबूत संगठन के बल पर हरियाणा कांग्रेस जनता के हित के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाएगी। निकाय चुनाव में भी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed