{"_id":"69f2d6badb1eb75f6b03adb5","slug":"row-over-sadbhav-yatra-in-haryana-politics-gokul-setia-launches-sharp-attack-on-brijendra-singh-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Politics: कल तक सत्ता का सुख, आज राहुल गांधी बनने की चाह; MLA गोकुल सेतिया ने बृजेन्द्र सिंह को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Politics: कल तक सत्ता का सुख, आज राहुल गांधी बनने की चाह; MLA गोकुल सेतिया ने बृजेन्द्र सिंह को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित इस अभियान में बृजेन्द्र सिंह सफेद टी-शर्ट, बढ़ी दाढ़ी और पैदल मार्च के जरिए जनता तक पहुंच रहे हैं। अब तक उनकी यात्रा 85 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच चुकी है।
MLA गोकुल सेतिया द्वारा की गई पोस्ट
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा की राजनीति में सद्भाव यात्रा को लेकर नया सियासी घमासान छिड़ गया है। सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो नेता कुछ समय पहले तक बीजेपी में सत्ता का सुख भोग रहे थे, वही अब कांग्रेस में आकर खुद को हरियाणा का राहुल गांधी साबित करने में जुटे हैं। सेतिया ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखा हैl
Trending Videos
सेतिया ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी ने जब किनारा किया तो अब बृजेन्द्र सिंह सद्भाव यात्रा के नाम पर सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक महत्वाकांक्षा की यात्रा बताया है। बृजेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं और इन दिनों पूरे हरियाणा में 90 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के लक्ष्य के साथ यात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित इस अभियान में बृजेन्द्र सिंह सफेद टी-शर्ट, बढ़ी दाढ़ी और पैदल मार्च के जरिए जनता तक पहुंच रहे हैं। अब तक उनकी यात्रा 85 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच चुकी है।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी जैसी छवि बनाने की कोशिशों पर विपक्षी नेताओं के तंज भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे हरियाणा की राजनीति में यह यात्रा चर्चा और विवाद दोनों का केंद्र बन गई है।
