सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dispute over work at an interlocking factory in Rori of Sirsa, led to a fatal altercation between friends

Sirsa: इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में खूनी संघर्ष, शराब के नशे में दोस्त ने ईंट से वार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट

संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी (सिरसा) Published by: Naveen Updated Thu, 30 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

विवाद बढ़ने पर आरोपी रवि ने आपा खो दिया और पास ही पड़ी इंटरलॉकिंग टाइल्स की ईंट उठाकर देवेंद्र के सिर पर दे मारी। वार इतना जबरदस्त था कि देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रवि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

dispute over work at an interlocking factory in Rori of Sirsa, led to a fatal altercation between friends
जांच के लिए मौके पर पहुंची टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सिरसा के रोड़ी क्षेत्र में स्थित एक इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री में बुधवार रात दोस्ती का कत्ल हो गया। साथ बैठकर शराब पीने वाले दो दोस्तों के बीच मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे के सिर पर ईंट मारकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


शराब के नशे में बिगड़ी बात
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुरतिया इंटरलॉक फैक्ट्री की है। यहाँ उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मम्मापुर गांव का निवासी देवेंद्र सिंह काफी समय से काम कर रहा था। वह फैक्ट्री परिसर के कमरे में अपने साथी रवि सिंह के साथ रहता था। बुधवार रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिर पर ईंट मारकर हत्या, आरोपी फरार
विवाद बढ़ने पर आरोपी रवि ने आपा खो दिया और पास ही पड़ी इंटरलॉकिंग टाइल्स की ईंट उठाकर देवेंद्र के सिर पर दे मारी। वार इतना जबरदस्त था कि देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रवि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

सुबह हुआ वारदात का खुलासा
वीरवार सुबह जब फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी काम पर पहुँचे, तब उन्हें कमरे में देवेंद्र का लहुलुहान शव मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं।

अधिकारी का बयान
फैक्ट्री में दो मजदूरों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक की मौत हो गई है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अनिल कुमार, थाना प्रभारी, रोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed