{"_id":"69f2d1dd695f37abf6063afd","slug":"bihar-news-gravel-laden-truck-overturns-onto-auto-on-nh-31-in-khagaria-3-dead-including-cisf-jawan-munger-news-c-1-1-noi1446-4225767-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, CISF जवान समेत 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, CISF जवान समेत 3 की मौत
Thu, 30 Apr 2026 11:28 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:28 AM IST
सार
खगड़िया के महेशखुट थाना क्षेत्र में NH-31 पर गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिससे CISF जवान, उसकी पत्नी और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जवान छुट्टी खत्म कर पत्नी के साथ ड्यूटी पर लौट रहा था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH-31 पर गिट्टी से लदा एक अनियंत्रित ट्रक ऑटो के ऊपर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार CISF जवान समेत तीन लोगों की दबकर मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर महेशखूंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ऑटो में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
तीनों मृतकों की पहचान
इस हादसे में मृतकों की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के मालिया गांव निवासी बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टांकेश मुनि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि CISF जवान छुट्टी पर अपनी पत्नी के साथ घर आए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वे ड्यूटी पर लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में इलाज, जांच शुरू
हादसे में घायल अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार