सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation House meeting today all update

Chandigarh: नगर निगम सदन की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा; हंगामे के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 30 Apr 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मुद्दे पर इस बार भी हंगामा हो सकता है। पिछले बैठक में हंगामे के बीच कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह ने तोड़फोड़ का मामला सदन में उठाया था। मेयर बैठक स्थगित कर सेक्टर-45 पहुंच गए थे।

Chandigarh Municipal Corporation House meeting today all update
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में आज कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कई विकास के एजेंडों पर चर्चा के साथ साथ हंगामे के भी आसार हैं। 
Trending Videos


चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मुद्दे पर इस बार भी हंगामा हो सकता है। पिछले बैठक में हंगामे के बीच कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह ने तोड़फोड़ का मामला सदन में उठाया था। मेयर बैठक स्थगित कर सेक्टर-45 पहुंच गए थे।

नगर निगम शहर में गीले कचरे और बागवानी अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए नई तकनीक अपनाने की तैयारी में है। इस परियोजना को सदन की बैठक में स्विस चैलेंज मोड के तहत मंजूरी के लिए रखा जाएगा। निगम द्वारा जारी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) के जवाब में एमएस फ्लीजिओ बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने आधुनिक तकनीक के साथ काम करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव पर नगर निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित समिति ने विस्तृत चर्चा की। इसके बाद सेक्टर-25 स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी में ट्रायल आधार पर परीक्षण की अनुमति प्रदान की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed