{"_id":"69f26ffe7814a08db10e7353","slug":"no-one-can-change-the-constitution-confusion-is-being-spread-to-gain-advantage-ramdas-athawale-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1007518-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान को कोई नहीं बदल सकता, लाभ लेने के फैलाया जा रहा भ्रम: रामदास आठवले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान को कोई नहीं बदल सकता, लाभ लेने के फैलाया जा रहा भ्रम: रामदास आठवले
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत का संविधान अटूट है और इसे कोई भी बदल नहीं सकता। यह बात केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कही। यूटी गेस्ट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए आठवले ने कहा कि संविधान देश के लोकतंत्र की नींव है। इसकी मूल भावना के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ संभव नहीं है। आठवले ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वे संविधान को लेकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। यह केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश है जबकि वास्तविकता यह है कि देश का संविधान पूरी तरह सुरक्षित है। आठवले ने पंजाब में आप में हुए सियासी उठक-पटक पर कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की कथनी और करणी को समझ चुकी है।
आठवले ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और संविधान के सिद्धांतों का पूरी तरह पालन कर रही है। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के विस्तार को लेकर भी अपनी योजनाएं साझा कीं। आठवले ने कहा कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुंबई में बीआर आंबेडकर के नाम पर बनाए जा रहे स्मारक का जिक्र करते हुए आठवले ने कहा कि यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब का अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ था, इसलिए वहां यह स्मारक तैयार किया जा रहा है।
Trending Videos