सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security agencies make major revelations in the Shambhu railway track blast case

शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा खुलासा, इस देश से हुई थी फंडिंग; अमेरिका तक जुड़े तार

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 29 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है।  तरनतारन के गांव पंजवाड़ खुर्द से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। डिटेल में पढ़ें खबर...

Security agencies make major revelations in the Shambhu railway track blast case
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

शंभू रेलवे ट्रैक पर आईईडी धमाके की कोशिश के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ा सुराग मिला है। जांच में सामने आया है कि इस आतंकी साजिश के पीछे मलेशिया में बैठा मुख्य हैंडलर जुझार सिंह था, जिसने मॉड्यूल को आर्थिक मदद भेजी। इस पूरे नेटवर्क के तार पाकिस्तान समर्थित आईएसआई और खालिस्तान समर्थक तत्वों से जुड़े पाए गए हैं।
Trending Videos


तरनतारन से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा 
मामले में मारे गए आतंकी जगरूप सिंह उर्फ जूपा के भाई सतनाम उर्फ सता की निशानदेही पर तरनतारन के गांव पंजवाड़ खुर्द में बड़ा हथियार जखीरा बरामद किया गया है। बरामदगी में एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड, 2.3 किलो का आईईडी स्टिकी बम, तीन डेटोनेटर, एक बैटरी, 1.5 किलो के दो आरडीएक्स पैकेट, पी-86 हैंड ग्रेनेड और तीन पिस्तौलें शामिल हैं। इसके अलावा पांच मैगजीन, 84 कारतूस, दो वायरलेस सेट, एक हेडफोन और दो टाइमर स्विच भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


चार आरोपी गिरफ्तार 
डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक यह खुलासा 27 अप्रैल को पटियाला के शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की जांच के दौरान हुआ। उस घटना में जगरूप सिंह की मौत हो गई थी, जो ट्रैक पर आईईडी लगाने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे भी हथियार बरामद हुए हैं।

मलेशिया और अमेरिका से जुड़े तार
जांच में यह भी सामने आया है कि यह मॉड्यूल मलेशिया स्थित नेटवर्क से संचालित हो रहा था। जुझार सिंह ही पूरे नेटवर्क को नियंत्रित कर रहा था और उसके संपर्क अमेरिका में बैठे सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल से भी थे। ठिकरीवाल पहले भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान में मौजूद रणजीत सिंह उर्फ नीटा का नाम भी सामने आया है, जिसे आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। जांच एजेंसियां इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं और फंडिंग, संपर्कों और संभावित अगली साजिशों की गहन पड़ताल की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed