{"_id":"69f26fef2f14e51ec203068f","slug":"the-corporation-has-geared-up-for-the-2025-26-survey-and-sought-participation-from-the-citizens-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1007622-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सर्वेक्षण 2025–26 के लिए निगम ने कसी कमर, शहरवासियों से मांगी भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सर्वेक्षण 2025–26 के लिए निगम ने कसी कमर, शहरवासियों से मांगी भागीदारी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान को गति देते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में शहरवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता स्पेशल कमिश्नर प्रदीप कुमार ने की। इसमें संयुक्त आयुक्त बलबीर राज सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंदरदीप कौर समेत चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सर्वेक्षण के सभी प्रमुख मानकों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विशेष आयुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों, सार्वजनिक शौचालयों और बस स्टैंडों सहित सभी सरकारी व निजी संस्थानों में सफाई अभियान तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, इसमें आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है। नगर निगम ने नागरिकों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने और अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक को अहम बताते हुए शैक्षणिक संस्थानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और अन्य संगठनों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। निगम ने दोहराया कि शहर को देश का सबसे स्वच्छ बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
Trending Videos