सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against in-laws in suicide case, no arrest

Chandigarh News: आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष पर केस, गिरफ्तारी नहीं

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against in-laws in suicide case, no arrest
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना क्षेत्र में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में अमरजीत सिंह, दीप सिंह, मक्खन सिंह और करमजीत कौर समेत अन्य शामिल हैं। मृतका के भाई गुरतेज सिंह ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन मनप्रीत कौर (29) को शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
Trending Videos

7 जनवरी 2025 को बुडैल स्थित घर में मनप्रीत कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने पहले मामला दर्ज नहीं किया, जिसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। आदेश के बाद केस दर्ज हुआ। एसएचओ शादी लाल ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed