पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, वह एके सीरीज के थे। इस हत्याकांड की जांच में जुटी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के एडीजीपी प्रमोद बान ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मूसेवाला हत्याकांड के संबंध में कई अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि इस मामले में मूसेवाला की रेकी करने वाले संदीप केकड़ा के साथी बलदेव निक्कू को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया, जिसने न सिर्फ केकड़ा के साथ रेकी की बल्कि मूसेवाला जैसे ही अपनी थार में घर से निकले, इन दोनों ने बाइक पर उनका पीछा किया और आगे मोड़ पर पहले से बोलेरो और कोरोला वाहनों में सवार शूटरों को इशारा भी कर दिया। वारदात के बाद इन दोनों ने मोबाइल पर वीडियो के जरिये गोल्डी बराड़ को इसकी सूचना भी दी। एडीजीपी ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से अब तक पूछताछ में यह साफ हो चुका है कि मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड लॉरेंस ही था और वह तिहाड़ जेल से मोबाइल के जरिये अपने साथियों के साथ संपर्क में रहा।
2 of 5
Lawrence Bishnoi-Sidhu Moose Wala
- फोटो : सोशल मीडिया
25 मई को ही मानसा पहुंच चुके थे शूटर
पूछताछ में यह भी पता चला है कि सारी प्लानिंग गोल्डी बराड़ के कहने पर सचिन बिश्नोई और अनमोल ने की थी। बाद में लॉरेंस बिश्नोई ने सचिन और अनमोल को अप्रैल के दौरान ही जाली पासपोर्ट के जरिये देश से बाहर भेज दिया। इस संबंध में मोहाली में अलग से केस दर्ज किया गया है। विदेश से ही सचिन ने एक टीवी चैनल को फोन कर मूसेवाला को अपने हाथों से मारे जाने की बात कही, जो जांच को भटकाने की एक चाल थी। 29 मई को मूसेवाला की हत्या से पहले 25 मई को एक गाड़ी मानसा में मूसेवाला के इलाके में ट्रेस की गई थी, जिससे साफ हो गया है कि शूटर 25 मई को ही मानसा पहुंच चुके थे, जहां उन्हें हथियार मुहैया कराए गए।
3 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
अगस्त में ही बना ली गई थी हत्या की योजना
प्रमोद बान ने बताया कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की योजना पिछले साल अगस्त में ही बना ली गई थी। इसके लिए तीन बार मूसेवाला के रेकी भी की गई, जिसमें मूसेवाला को पहले उनके घर में घुसकर मारने की योजना भी बनाई गई थी। एडीजीपी ने कहा कि इस हत्या के लिए एके सीरीज के हथियार इस्तेमाल किए गए लेकिन यह एके 47, एके 74 या एके 94 थे, इसकी जांच अभी की जा रही है। इस मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
4 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
मूसेवाला हत्याकांड में 19 अन्य लोग भी गिरफ्तार
एडीजीपी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करके पंजाब लाया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए शूटर प्रियव्रत फौजी से भी गहराई से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अब तक जांच में काफी कुछ साफ हो चुका है। ये हथियार कहां से लेकर आते थे और इनके सहायक कौन-कौन लोग हैं, कौन लोग इन्हें अपराध के लिए पैसा और शरण देते हैं।
5 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
मूसेवाला हत्याकांड में 19 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने बीते ढाई महीनों के दौरान 147 गैंगस्टर गिरफ्तार किए हैं। इसके साथ ही 37 मॉड्यूल ध्वस्त किए गए हैं और 130 हथियार बरामद किए गए हैं। मूसेवाला की हत्या में शामिल कोरोला सवार जगरूप रूपा और मनप्रीत मनू को दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद बोलेरो में सवार अन्य चार शूटरों की तलाश में पुलिस की 8-9 टीमें छापे मार रहीं हैं। गोल्डी बराड़ समेत अन्य गैंगस्टरों को भारत लाने के प्रयास भी जारी हैं।