पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 26 दिन बाद रिलीज हुआ गाना छह मिनट में ही हिट हो गया। दो घंटे में इस गाने को 22 लाख लोगों ने देखा। सिद्धू अपने इस आखिरी गाने के जरिये पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे एसवाईएल के मुद्दे को हवा दे गए। गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का भी जिक्र किया है।
2 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
पहले छह मिनट में गाने को 4.75 लाख लोगों ने देखा और 3.14 लाख लोगों ने लाइक किया। शुरुआती छह मिनट में ही गाना पूरी तरह से हिट हो गया। दो घंटे बाद इस गाने को 22 लाख लोगों ने देखा, 14 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और दो लाख 52 हजार लोगों ने कमेंट किया।
3 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
सिद्धू मूसेवाला के नए गाने में पंजाब के पानी और उससे जुड़े दूसरे विवादित मुद्दों का जिक्र किया है। सिद्धू के इस गाने के दौरान आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का बयान चल रहा है, जिसमें वह 2024 में पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपनी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलाने की बात कह रहे हैं। गाने में सिद्धू ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच और लाल किले पर सिख समाज के प्रतीक निशान साहिब को लहराने की सराहना की है।
4 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
और भी गाने जल्द होंगे रिलीज
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि उनके बेटे के कई गाने रिलीज होने की स्टेज पर हैं। सिद्धू ने कई और गाने भी लिखे हैं। इन सभी गानों को एक-एक करके रिलीज किया जाएगा। सिद्धू मूसेवाला की अरदास के दौरान उनके पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि वह वादा करते हैं कि अगले 5-7 साल अपने बेटे को गानों के जरिये सबके बीच जिंदा रखेंगे।
5 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
29 मई की शाम अंधाधुंध गोली मारकर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली थी। लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों पंजाब पुलिस की रिमांड पर है। वहीं इंटरपोल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है।