पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में तिहाड़ जेल से पंजाब लाए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस टॉर्चर कर रही है। यह आरोप बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने लगाए हैं। चोपड़ा के अनुसार, पूछताछ के दौरान लॉरेंस को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया जा रहा है। पंजाब पुलिस ऑन-कैमरा पूछताछ नहीं कर रही है। लॉरेंस को किसी से मिलने की इजाजत नहीं है। इसके खिलाफ वह कोर्ट जाएंगे। वहां पंजाब पुलिस और सरकार को जवाब देना होगा।
लॉरेंस के वकील ने कहा कि लॉरेंस को मानसा लाने के बाद पुलिस ने सुबह चार बजे मजिस्ट्रेट के घर पेश किया। उस समय लॉरेंस के लिए कोई वकील मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि हमें वहां रहना थ। लॉरेंस को सात दिनों की हिरासत में भेजा गया था। वकील ने कहा कि पंजाब पुलिस और सरकार से को कोर्ट में जवाब देना होगा। मैं इसके खिलाफ कोर्ट में रिट याचिका दायर करूंगा। कोर्ट वीडियो मांगेगा। लॉरेंस का इलाज डॉक्टरों की एक टीम कर रही है। सीआरपीसी 41 (डी) में उनके मुवक्किल लॉरेंस को अपनी पसंद के वकील को देखने का अधिकार है। उसे किसी को देखने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस लॉरेंस के खिलाफ क्रूरता को छिपाना चाहती है।
शुक्रवार को लॉरेंस के वकील की ओर से पुलिस पर लारेंस को प्रताड़ित करने का आरोप लगाए जाने के बाद शनिवार को तीन डॉक्टरों की टीम ने लॉरेंस का मेडिकल चेकअप किया। बीते चार दिन के दौरान लॉरेंस की यह तीसरी मेडिकल जांच हुई है। इसके चलते पूछताछ के दौरान पुलिस सख्ती करने से भी बच रही है और पूछताछ के पूरे समय की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। साथ ही सीआईए मुख्यालय के लिए मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है, जिसमें जांच से जुड़े अधिकारियों के अलावा किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर रही पंजाब पुलिस की विशेष टीम को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाने के बाद पुलिस को लॉरेंस की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखना पड़ रहा है। लॉरेंस की सुरक्षा के बारे में पंजाब पुलिस दिल्ली की अदालत को लिखित में सुरक्षा का भरोसा देकर आई है।
3 of 5
lawrence bishnoi
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने लॉरेंस से पूछताछ के दौरान मूसेवाला के हत्यारों में से दो शूटरों की पहचान करवा ली है। खास बात यह है कि दोनों शूटर इस समय पंजाब पुलिस की गिरफ्त में हैं। विशेष टीम बाकी शूटरों की भी जल्द पहचान कर लेना चाहती है, जिसके लिए लॉरेंस से अब हत्या करने वाले गुर्गों और इस्तेमाल किए गए हथियार पंजाब में किसके जरिये व कैसे पहुंचे, इस बारे में ही ज्यादा सवाल कर रही है। क्योंकि विशेष टीम ने हत्या के कारणों और रची गई साजिश की कड़ियां जोड़ने का पहले ही दावा कर दिया है। इस दौरान लॉरेंस की ओर से कराई गई शिनाख्त के बाद एक शूटर के घर पर पुलिस टीम ने छापा भी मारा है। वहां क्या कुछ मिला, इस बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है। दूसरी ओर मानसा की अदालत से मिले सात दिन के रिमांड में अब तीन दिन ही शेष रह गए हैं और सीआईए स्टाफ के अधिकारियों ने बताया कि लॉरेंस का और रिमांड मांगा जाएगा।
4 of 5
पंजाब
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
वारदात से दो माह पहले तक तिहाड़ जेल से लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बीच हुई बातचीत के खुलासे के बाद विशेष जांच टीम को पता चला है कि एक विशेष एप के जरिये भी दोनों के बीच चैटिंग होती थी। इस चैटिंग का रिकार्ड खंगालने के लिए लॉरेंस का मोबाइल पंजाब पुलिस के साइबर सेल के हवाले किए जाने की जानकारी है।
5 of 5
gangster lawrence bishnoi
पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देने वाले सिद्धू मूसेवाला के एक नाबालिग फैन को हिरासत में लिया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह सिद्धू मूसेवाला का प्रशंसक है और उसकी हत्या से दुखी है, इसके लिए वह लॉरेंस बिश्नोई से बदला लेना चाहता था और इसीलिए उसने लॉरेंस को धमकी दी थी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। वहीं, पंजाब पुलिस ने खुलासा किया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके दुखी और गुस्साए प्रशंसकों ने भारी संख्या में सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाए हैं, जिन पर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को लगातार धमकियां दी जा रही हैं।