सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ayurveda department will strengthen immune system of the people of Punjab

रोगों से डटकर लड़ेंगे पंजाबी, आयुर्वेद विभाग इम्यून सिस्टम करेगा मजबूत, मुफ्त में बांटेगा विशेष किट

अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Nov 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली किट का करेगा प्रदेश भर में वितरण
  • जिला स्तर पर किट वितरण की बनाई जाएगी व्यवस्था, 20 लाख से अधिक आएगा खर्च

Ayurveda department will strengthen immune system of the people of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कोरोना के साथ ही अब अन्य रोगों से लड़ने के लिए पंजाब के लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत करने का जिम्मा आयुर्वेद विभाग ने उठाया है। आयुर्वेद विभाग सूबे के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए एक विशेष किट तैयार कर रहा है। इस किट में विशेष तरह की जड़ी बूटियों और अन्य दुर्लभ औषधियों से बनी दवाओं को शामिल किया जाएगा। जल्द ही जिला स्तर पर किटों के वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

Trending Videos


हाल ही में हुए कई शोधों ने यह बात तो प्रमाणित कर ही दी है कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता जिस भी व्यक्ति की मजबूत होगी वह कई बीमारियों से बचा रहेगा। कोविड-19 के दौर में भी यह बात लागू रही। कोविड संक्रमण से वही व्यक्ति बचा या संक्रमण होने के बाद भी ठीक होने में सफल रहा, जिसके शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं तथ्यों को देखते हुए अब पंजाब के आयुर्वेद विभाग ने राज्य के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का निर्णय किया है। इसके लिए वह एक किट तैयार कर रहा है, जिसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए च्यवनप्राश, गिलोय घनवटी, व्योशादि वटी, आयुष 64, ब्रह्म रसायन जैसी दुर्लभ औषधियों को शामिल करेगा। विभाग में इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही इन किटों को तैयार कर पंजाब में जिला स्तर पर निशुल्क वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस पर 20 लाख से ज्यादा का खर्च आएगा।

आयुष किट में क्या-क्या होगा

आयुष किट में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजें शामिल की गई हैं। इसमें विशेष प्रकार का काढ़ा और आयुर्वेदिक गोलियां शामिल हैं। साथ ही लोगों को हल्दी युक्त गुनगुना दूध और गर्म पानी पीने की भी सलाह दी गई है। आयुष किट को कोरोना वारियर्स तक पहले ही पहुंचाया जा रहा है। अब इसे आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

20 हजार काढ़े के पैकेट का हो चुका वितरण
कोरोना काल के दौरान पंजाब का आयुर्वेद विभाग कोरोना वारियर्स में शामिल सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए 20 हजार काढे के पैकेट का वितरण कर चुका है। काढे़ के साथ ही आयुर्वेद की दवाओं का वन विभाग, बीएसएफ सहित प्रशासनिक विभागों में भी निशुल्क वितरण कर चुका है।

लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष किट को वितरित किया जा रहा है। इससे लोगों की सेहत बेहतर रहेगी। वे कोरोना के साथ-साथ दूसरी बीमारियों से भी बच सकेंगे। आयुर्वेद विभाग अपने काम में लगा हुआ है और लगातार आयुष किट बना रहा है। आयुर्वेद विभाग इम्युनिटी बूस्टर किट की नई खेप फिर वितरित करने की तैयारी कर रहा है। - राकेश शर्मा, पूर्व निदेशक, आयुर्वेद विभाग, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed