फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo पर खुलकर बोले बॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल, कहते हैं- मजाक बन गया है अभियान

Sat, 27 Oct 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Jimmy Sheirgill Statement on Me Too Campaign
जिम्मी शेरगिल
बॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल ने देश में चल रहे मी टू अभियान को लेकर अपनी बात रखी। उनका कहना है कि यह अब एक मजाक की तरह बन गया है। इसमें कोई भी कुछ भी कह देता है। हमारी इंडस्ट्री इतनी भी बुरी नहीं है। आरोपों की जांच दोनों पक्षों की तरफ से होनी चाहिए। बाकी सब ठीक है लेकिन इसमें कोई बेकसूर नहीं फंसना चाहिए।


 

सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट खुद देखता हूं

Bollywood Actor Jimmy Sheirgill Statement on Me Too Campaign
जिम्मी शेरगिल
मशहूर अभिनेता जिम्मी शेरगिल वीरवार को चितकारा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-25 में यंग फिल्ममेकर्स से रूबरू हुए। मौका था स्कूल में ‘सिनेमेस्ट्रो-शेपिंग फ्यूचर फिल्ममेकर्स’ इंटर स्कूल फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता के फाइनल व अवार्ड वितरण समारोह का। अभिनेता जिम्मी शेरगिल कार्यक्रम में मुख्य मेहमान थे।

 

किस स्कूल की फिल्म को मिला अवार्ड

Bollywood Actor Jimmy Sheirgill Statement on Me Too Campaign
जिम्मी शेरगिल
यहां उन्होंने कहा कि फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के एक सीन में संजय दत्त को थप्पड़ मारना था लेकिन संजू हमेशा से मेरे फेवरेट रहे हैं। ऐसे में मैंने इस सीन को करते वक्त इतना घबरा गया कि कई दिनों तक इस सीन को करने से मना करता रहा। सबने मुझे बहुत समझाया लेकिन मेरी हिम्मत ही नहीं हो रही थी। फिर मेरे पास खुद संजय दत्त आए और समझाया कि इस सीन से मुन्नाभाई की जिंदगी बदल जाएगी, इसलिए प्लीज मेरे लिए यह सीन कर लो। फिर क्या था मैंने यह सीन कर लिया और फिल्म सुपरहिट रही। साथ ही इस सीन को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Jimmy Sheirgill Statement on Me Too Campaign
जिम्मी शेरगिल
जिम्मी शेरगिल ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपने सारे अकाउंट वह खुद देखते हैं। हालांकि उनको पासवर्ड याद नहीं रहते। उन्होंने हंसते कहा कि वह सोशल मीडिया पर पोस्ट काफी लेट डालते हैं। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को बताया कि उनकी जिंदगी में सबसे अहम शख्स गीतकार व लेखक गुलजार हैं, क्योंकि उनकी पहली फिल्म माचिस थी, जिसमें गुलजार ने ही उन्हें लांच किया था। इस दौरान जिम्मी ने कहा कि वह अपने करियर से खुश हैं। फिर चाहे पंजाबी सिनेमा की हो या बॉलीवुड की। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं।

 
विज्ञापन
Bollywood Actor Jimmy Sheirgill Statement on Me Too Campaign
जिम्मी शेरगिल
आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री काफी सफल
अभिनेता ने बताया कि वह उस दौर से पंजाबी सिनेमा कर रहे हैं, जब फिल्म दिखाने के लिए न तो मीडिया होती थी और न दर्शक। वह घर-घर जाकर लोगों को अपनी पंजाबी फिल्म देखने के लिए आग्रह किया करते थे। लेकिन आज पंजाबी इंडस्ट्री काफी सफल है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed