फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली के त्योहार पर संभल कर खाएं मिठाई, मिलावटी हो सकती है, ऐसे पहचानें असली नकली

Sat, 27 Oct 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2018, Know How to Indentify Real and Fake Sweet
sweet
त्योहारी सीजन में या दीवाली पर मिठाई घर लाएं तो संभल कर खाएं। यह मिलावटी हो सकती है, ऐसे में आपको असली और नकली की पहचान करनी आनी चाहिए, जानिए कैसे होगी।
Diwali 2018, Know How to Indentify Real and Fake Sweet
sweet
दीवाली आते ही मिलावटी मिठाइयों के बारे में चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। प्रशासन तो अपने स्तर पर छापेमारी करता है और इसका इंपेक्ट भी होता है। यदि लोग भी थोड़े जागरूक हों तो मिलावटखोरों को आसानी से मात दी जा सकती है। इसमें सबसे खास बात यह है कि जब भी कोई मिठाई खरीदें तो ध्यान रखें कि उस पर कोई रंग तो नहीं है।
Diwali 2018, Know How to Indentify Real and Fake Sweet
sweet - फोटो : अमर उजाला
यदि रंग ज्यादा हो तो उसे न खरीदें। चांदी की परत भी नकली और मिलावटी आती है। चांदी की परत को परखने का भी एक तरीका है। विशेषज्ञों के मुताबिक चांदी की परत को हाथ से मसल कर देखें। यदि गोला बन जाए तो समझ जाएं कि नकली है। असली परत मसलते ही हाथ में ही मिट जाती है। सबसे अहम बात लाइसेंसी दुकान से ही मिठाई खरीदें। जिनके पास लाइसेंस होगा, वे सफाई का खास ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2018, Know How to Indentify Real and Fake Sweet
sweet - फोटो : अमर उजाला
पनीर के सैंपल फेल
पिछले दिनों सेक्टर-26 मार्केट से लिए गए पनीर के सैंपल फेल पाए गए हैं। हालांकि इसमें मिलावट नहीं थी, बल्कि वह मानको पर खरे नहीं उतरे। कुछ सैंपल और लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट कुछ दिनों में आ जाएगी। विशेषज्ञों ने बताया है कि सबसे ज्यादा मिलावट पनीर और खोया में आ रही है। ऐसे में ध्यान रखने वाली बात यह है कि पनीर और खोया खरीदते समय एहतियात बरतें। वहीं से खरीदें, जिसकी दुकान पर लाइसेंस हो।

 
विज्ञापन
Diwali 2018, Know How to Indentify Real and Fake Sweet
sweet - फोटो : अमर उजाला
30 किलो मिठाई नष्ट, दो के चालान
दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को मौलीजागरां में छापेमारी की। इस दौरान दो दुकानों में मिठाई गंदगी में तैयार की जा रही थी। दोनों दुकानों में करीब 30 किलो मिठाई नष्ट की गई है। दोनों के चालान भी काट दिए गए। इसके अलावा मनीमाजरा में भी छापेमारी की गई। इसमें मिल्क प्रोडक्ट और खाने वाले तेल के छह सैंपल भरे गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed