फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus operations to Bihar and Haryana; routes finalized for 3 cities; travel to Ram Mandir in UP

Roadways: बिहार-हरियाणा के लिए बसों का संचालन, 3 शहरों के लिए रूट तय; UP में राम मंदिर के लिए भी सफर होगा आसान

Thu, 13 Aug 2026 10:34 AM IST
Naveen आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Thu, 13 Aug 2026 10:34 AM IST
सार

बिहार राज्य परिवहन विभाग के राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, एसी, नॉन एसी बसों का संचालन होगा। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत या निजी बसों का संचालन होगा तो वह भी बिहार राज्य परिवहन विभाग से अनुमति लेंगे।

विज्ञापन
Bus operations to Bihar and Haryana; routes finalized for 3 cities; travel to Ram Mandir in UP
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम - फोटो : इंटरनेट

विस्तार

हरियाणा और बिहार के बीच आवागमन सुगम बनाने के लिए बस संचालन के रूट तय कर दिए हैं। बिहार राज्य परिवहन विभाग सभी श्रेणियों की बसों का संचालन करेगा। जिन बसों का संचालन होगा उनमें अयोध्या में राम मंदिर और बिहार के गया जैसे धार्मिक स्थलों के लिए भी रूट शामिल हैं। बिहार से हरियाणा के जिन शहरों तक बसों का संचालन होगा इसका विस्तृत ब्योरा बिहार राज्य परिवहन विभाग ने भेजा है। बिहार और दिल्ली सरकार के बीच सितंबर के पहले सप्ताह में बसों के संचालन के लिए एग्रीमेंट होने के आसार हैं। इसी के कुछ माह के बाद ही दोनों राज्यों के बीच बस सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन


गुरुग्राम से बिहार के पटना तक 1044 किमी का सफर तय करते सोहना, पलवल से उत्तर प्रदेश के रास्ते सफर होगा। पानीपत से दिल्ली, नोएडा होते हुए पटना तक 1069 किमी का बस सफर करेंगी। अंबाला से करनाल, मेरठ होते हुए पटना तक बसों का संचालन होगा। इस दौरान 1274 किमी की यात्रा यात्री करेंगे। गुरुग्राम से बिहार के पूर्णिया तक 1267 किमी लंबी दूरी बस तय करेंगी। हरियाणा के सोहना, पलवल व उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर होते हुए पूर्णिया तक बस पहुंचेंगी। पानीपत से पूर्णिया तक के लिए सोनीपत, नोएडा, टप्पल आदि मार्गों पर 1361 किमी का सफर होगा।
विज्ञापन


अंबाला से पूर्णिया के लिए 1470 किमी का सफर होगा। हरियाणा के करनाल से उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर, एटा, लखनऊ, अयोध्या आदि मार्गों से होते हुए बस पूर्णिया पहुंचेंगी। अंबाला से बिहार के मधुबनी के लिए 1378 किमी, गुरुग्राम से मधुबनी तक 1183 किमी और पानीपत से मधुबनी तक 1264 किमी का सफर होगा। अंबाला से करनाल के रास्ते, गुरुग्राम से सोहना, पलवल होते हुए और पानीपत से मधुबनी के लिए दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर के रास्ते सफर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला, पानीपत व गुरुग्राम से गया तक भी बसों का होगा संचालन

बिहार राज्य परिवहन विभाग के राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, एसी, नॉन एसी बसों का संचालन होगा। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत या निजी बसों का संचालन होगा तो वह भी बिहार राज्य परिवहन विभाग से अनुमति लेंगे। जो नियम-निर्देश हैं उन्हीं के अनुसार किराया ले सकेंगे।

राज्य के अंबाला, गुरुग्राम और पानीपत से बिहार के गया के लिए भी बसों का संचालन होगा। गुरुग्राम से गया तक 1081 का सफर नई दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर के रास्ते सफर होगा। पानीपत से गया के लिए 1099 किमी की यात्रा होगी। यह बस पानीपत से दिल्ली से उत्तर प्रदेश व फिर बिहार पहुंचेंगी। अंबाला से गया तक 1224 किमी की यात्रा पानीपत, अलीगढ़, लखनऊ आदि मार्गों से बस गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed