{"_id":"6a7d5018b2fd25bafe0570ed","slug":"video-intensive-vehicle-checking-drive-by-police-in-kiratpur-sahib-ahead-of-independence-day-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर कीरतपुर साहिब में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर कीरतपुर साहिब में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान
कीरतपुर साहिब में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी के तहत गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के नजदीक बने चौक में पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर देर शाम वाहनों की सघन जांच की गई।
थाना कीरतपुर साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।