फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capsicum is selling at 120 per kg, and coriander at 200 per kg.

Chandigarh News: शिमला मिर्च 120, धनिया 200 रुपये किलो बिक रहा

Tue, 28 Jul 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Capsicum is selling at 120 per kg, and coriander at 200 per kg.
चंडीगढ़। लगातार बारिश अब सीधे लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ रही है। मानसून के कारण मैदानी इलाकों में सब्जियों की फसल प्रभावित होने से चंडीगढ़ में आवक घट गई है। अब अधिकांश सब्जियां हिमाचल प्रदेश और अन्य पहाड़ी राज्यों से आ रही हैं। कम आपूर्ति, बढ़ी मांग और महंगे परिवहन के कारण सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि धनिया 200 रुपये किलो से अधिक बिक रहा है, जबकि शिमला मिर्च की कीमत सेक्टरों की रिटेल मंडियों और दुकानों में 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि सेक्टर-26 की थोक मंडी में अभी भी शहर के अन्य सेक्टरों की मंडियों और रिटेल दुकानों की तुलना में सब्जियां 20 से 30 फीसदी तक सस्ती मिल रही हैं। कीमतों में सबसे बड़ा अंतर शिमला मिर्च, गोभी, तरोई और धनिया में देखने को मिल रहा है। सेक्टर-26 मंडी में आलू 20 रुपये किलो है, जबकि सेक्टरों की रिटेल मंडियों और दुकानों में 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर मंडी में 50 और बाहर 60 रुपये, गोभी 70 के मुकाबले 120 रुपये, मूली 50 के मुकाबले 80 रुपये, बीन्स 100 के मुकाबले 120 रुपये, भिंडी 80 के मुकाबले 100 रुपये, शिमला मिर्च 60 के मुकाबले 120 रुपये, तरोई 80 के मुकाबले 120 रुपये, मटर 160 के मुकाबले 200 रुपये और नींबू 140 के मुकाबले 160 रुपये किलो बिक रहे हैं। धनिया की एक छोटी गुच्छी 30 रुपये में मिल रही है, जबकि थोक भाव 200 रुपये किलो से ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

बापूधाम निवासी राजेश ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले तक 30 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अब 60 रुपये किलो हो गया है। पहले 100 रुपये में चार से पांच किलो आलू मिल जाते थे, अब मुश्किल से तीन किलो मिल रहे हैं। सेक्टर-34 के यतिंदर चौहान ने बताया कि सबसे ज्यादा असर धनिया पर पड़ा है। पहले 10 रुपये में मिलने वाली गुच्छी अब 30 रुपये की हो गई है, जबकि भिंडी भी 100 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

सब्जी कारोबारियों की राय
बारिश से मैदानी इलाकों की फसल प्रभावित हुई है। दूर-दराज से आने वाली सब्जियां रास्ते में खराब भी हो जाती हैं। फिलहाल पहाड़ी राज्यों से ही ज्यादा माल आ रहा है। आवक कम और मांग ज्यादा होने के कारण कीमतों में तेजी स्वाभाविक है। -विनय कुमार दुबे, रिटेल और होलसेल विक्रेता, सेक्टर-26
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल मानसून में ऐसी स्थिति बनती है लेकिन इस बार आवक और भी कम है। फिर भी सेक्टर-26 मंडी में ग्राहकों को सेक्टरों की रिटेल मंडियों और दुकानों की तुलना में काफी सस्ते दाम पर सब्जियां मिल रही हैं। -शुभम, रिटेल और होलसेल विक्रेता, सेक्टर-26
मंडी और सेक्टर में बिकने वाली सब्जियों की कीमत (प्रति किलो)
मंडी सेक्टर
आलू: ₹20 | ₹30-35
टमाटर: ₹50 | ₹60
मटर: ₹160 | ₹200
गोभी: ₹70 | ₹120
मूली: ₹50 | ₹80
बीन्स: ₹100 | ₹120
भिंडी: ₹80 | ₹100
शिमला मिर्च: ₹60 | ₹100-120
तरोई: ₹80 | ₹120
नींबू: ₹140 | ₹160
धनिया: ₹200 प्रति किलो | गुच्छी ₹30 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed