{"_id":"6a6775dfac2e7652610e699f","slug":"wife-of-jaswant-khalra-the-central-figure-of-satluj-offered-a-chance-to-contest-election-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सतलुज के मुख्य किरदार खालड़ा की पत्नी को चुनाव लड़ने का ऑफर, विधायक बोले- मैं सीट छोड़ने के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सतलुज के मुख्य किरदार खालड़ा की पत्नी को चुनाव लड़ने का ऑफर, विधायक बोले- मैं सीट छोड़ने के लिए तैयार
Mon, 27 Jul 2026 08:44 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:44 PM IST
सार
विधायक मनप्रीत अयाली ने मानवाधिकार कार्याकर्ता दिवंगत जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा को अपनी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
परमजीत कौर खालड़ा और दाखा विधायक मनप्रीत अयाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दाखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनप्रीत अयाली ने मानवाधिकार कार्याकर्ता दिवंगत जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा को अपनी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने आग्रह किया कि परमजीत कौर खालड़ा को इस बार चुनाव लड़ना चाहिए।
दरअसल, जसवंत सिंह खालड़ा हाल ही में आई फिल्म सतलुज के मुख्य किरदार हैं, जिन्होंने आतंकवाद के दौर में मारे गए हजारों लापता लोगों को न्याय दिलवाने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी थी। इस दौरान वह अचानक गायब हो गए थे और फिर उनका शव मिला था। उधर दाखा से तीन बार के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी हाल ही में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर शिअद वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए हैं।
अयाली ने स्पष्ट किया कि शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होते समय उनकी कोई भी शर्त नहीं थी। यहां तक कि उन्होंने अपनी टिकट या किसी पद की भी कोई शर्त नहीं रखी थी। इयाली ने कहा कि पंथक मुद्दे और पंजाब की बेहतरी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी कौम, पंथ और पंजाब-हितैषी लोगों को अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।