{"_id":"6a6782281ef039a775048438","slug":"video-safai-sevak-union-calls-the-end-of-strike-a-mere-rumour-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई सेवक यूनियन ने हड़ताल खत्म होने को बताया कोरी अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई सेवक यूनियन ने हड़ताल खत्म होने को बताया कोरी अफवाह
सफाई सेवक यूनियन पंजाब के प्रांतीय प्रधान अशोक सारवान ने 8 जुलाई से चल रही राज्यव्यापी हड़ताल खत्म होने के दावों को पूरी तरह अफवाह करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी पक्ष की ओर से हड़ताल समाप्त होने की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, जबकि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। सोमवार शाम कुछ मीडिया रिपोर्टों में सफाई सेवकों की हड़ताल समाप्त होने के दावे सामने आने के बाद अशोक सारवान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि अभी तक सरकार की ओर से हड़ताली सफाई कर्मचारी यूनियनों के साथ कोई बैठक नहीं की गई है और न ही उनकी मांगों पर कोई ठोस चर्चा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूनियन की लंबित मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यूनियन ने मई महीने में भी हड़ताल की थी। उस समय सरकार ने एक महीने के भीतर सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। इसी के विरोध में 8 जुलाई से पूरे पंजाब में सफाई सेवकों की हड़ताल जारी है।
प्रांतीय अध्यक्ष अशोक सारवान ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उनकी हड़ताल को कमजोर करने और कुचलने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म होने की अफवाह फैलाना भी इसी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने दोहराया कि यूनियन की सभी लंबित मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही यूनियन ने 30 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब बंद के आह्वान को भी सफल बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।