{"_id":"6a672f98a4b356346709ff0b","slug":"video-van-mahotsav-held-in-narnauls-gujarwas-pledge-taken-to-plant-300-saplings-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के गुजरवास में वन महोत्सव, 300 पौधे लगाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के गुजरवास में वन महोत्सव, 300 पौधे लगाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल।
मंडी अटेली के ग्राम पंचायत गुजरवास के तत्वावधान में सोमवार को हरित पार्क गुजरवास में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच वर्षा रानी ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण प्रहरियों और स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ों से शुद्ध वायु, छाया और स्वच्छ वातावरण मिलता है। यदि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ जीवन देना है तो प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सी.एस. वर्मा प्रभाकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया। सरपंच ने बताया कि पंचायत इस वर्ष सरकारी स्कूल, पार्क, अस्पताल तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 300 पौधे लगाएगी। इनमें गुलमोहर, अमलताश, जामुन, खजूर, अशोक, फाइकस, चंपा, हारसिंगार, गुड़हल और पत्थरचट्टा सहित विभिन्न प्रजातियां शामिल हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम में राजकीय कन्या स्कूल गुजरवास के प्राचार्य रोशन लाल गोठवाल, मुख्याध्यापिका सरिता शर्मा, प्रवक्ता महेन्द्रपाल, अनिता कुमारी, श्रीराम सेवा ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश चौहान, पंच अंकुर शर्मा, संजय चौहान, नम्बरदार बीर सिंह, पूर्व सरपंच ताराचंद, मनीष कुमार 'नवनीत', पर्यावरण प्रहरी मदन सिंह, अशोक सिंह, रवि कुमार, कैलाश देवी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सरपंच वर्षा रानी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।