{"_id":"6a672f1a79b93258d9025470","slug":"video-kisan-sabha-issues-ultimatum-to-govt-over-public-issues-in-balh-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बल्ह की जनसमस्याओं पर किसान सभा का सरकार को अल्टीमेटम, सीएम के नाम सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बल्ह की जनसमस्याओं पर किसान सभा का सरकार को अल्टीमेटम, सीएम के नाम सौंपा मांगपत्र
हिमाचल किसान सभा की बल्ह इकाई ने सोमवार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बल्ह के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रधान प्रेमदास चौधरी की अध्यक्षता में सौंपे गए मांगपत्र में कहा गया कि बल्ह क्षेत्र के किसान रोजगार, कृषि, खाद, दूध भुगतान, सड़क, यातायात, आवारा पशुओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से लंबे समय से जूझ रहे हैं। मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर किसान सभा ने जन आंदोलन की चेतावनी दी है। सभा के सचिव रामजी दास ने बताया कि मांगपत्र में विकसित भारत-गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) लागू करने, किसानों को समय पर सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने, मक्की की फसल में फैल रहे फॉल आर्मीवर्म की रोकथाम, दुग्ध उत्पादकों को हर माह नियमित भुगतान और चक्कर दुग्ध शीतकरण केंद्र व डेयरी प्लांट की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई है। इसके अलावा डडौर और नागचला में प्रस्तावित फ्लाईओवर-अंडरपास, डडौर-भौर मार्ग पर सर्विस रोड व जल निकासी नालियों के निर्माण की भी मांग उठाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।