Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Stop drug abuse and betting in Tohana village; memorandum submitted under the leadership of the Sarpanch's representative.
{"_id":"6a67329b34d4e5b3c708ed4f","slug":"video-stop-drug-abuse-and-betting-in-tohana-village-memorandum-submitted-under-the-leadership-of-the-sarpanchs-representative-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव टोहाना में नशा-सट्टा बंद करो, सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव टोहाना में नशा-सट्टा बंद करो, सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
टोहाना। जमालपुर शेखा गांव में नशे और सट्टे के बढ़ते कारोबार से परेशान ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण के नेतृत्व में गांव की पंचायत और भाईचारे ने सोमवार को टोहाना सदर थाना प्रभारी साधुराम को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि गांव में दुकानों और होटलों में जुआ, गांजा, पोस्ट, सट्टा, कैप्सूल और स्मैक जैसे नशीले पदार्थ खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है और पूरे समाज पर गलत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-प्रतिदिन नशे का कारोबार बढ़ रहा है, जिससे अभिभावक बेहद चिंतित हैं।
पंचायत ने थाना प्रभारी से मांग की कि नशा और सट्टा बेचने वालों के खिलाफ तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं और कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सके। ज्ञापन पर सरपंच अजय कुमार सहित कई पंचों के हस्ताक्षर हैं।
थाना प्रभारी साधुराम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।