{"_id":"6a6734a38bdcd8fe8b01026d","slug":"video-32-aam-aadmi-clinics-in-pathankot-shut-patients-in-distress-due-to-strike-by-doctors-and-staff-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के 32 आम आदमी क्लिनिकों पर ताले, डॉक्टर-कर्मचारियों की हड़ताल से मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के 32 आम आदमी क्लिनिकों पर ताले, डॉक्टर-कर्मचारियों की हड़ताल से मरीज बेहाल
जिले के 32 आम आदमी क्लीनिक के मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट एवं क्लीनिक असिस्टेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर क्लिनिकों पर ताले जड़ सिविल अस्पताल पठानकोट में एक दिवसीय हड़ताल कर सरकार खिलाफ रोष जताया है। जानकारी देते हुए आम आदमी क्लिनिकसांझा फ्रंट पंजाब की इकाई पठानकोट अध्यक्ष डा. जसकरण और फार्मासिस्ट आफिसर रोहित कुमार ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। कहा कि उनकी मांगें है कि आम आदमी क्लिनिकों में कार्यरत मेडिकल ऑफिसरों, फार्मासिस्टों और क्लीनिक सहायकों को इम्पैनलमेंट प्रणाली से हटाकर डायरेक्टरेट ऑफ हेल्थ सर्विसेज, पंजाब के अधीन रेगूलर किया जाए। कहा कि सरकार बाकी लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करें और आज जो उनकी सरकार से स्टेट कमेटी की मीटिंग चल रही है उसमें कोई ठोस परिणाम नहीं निकला तो हड़ताल आगे भी बढ़ाई जा सकती है और इससे निकलने वाले परिणामों की जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस हड़ताल की वजह से पूरे जिले में लोगों को मिलने वाली अपने नजदीकी सेंटरों पर सेवाएं बाधित रही और ज्यादातर मरीजों को सिविल अस्पताल पठानकोट और कईयों को प्राइवेट मेडिकल स्टोर व क्लिनिकों पर उपचार के लिए जाना पड़ा। भीषण गर्मी से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मौके फार्मासिस्ट राजबीर सिंह, सविता, डा. नरेश, डा. राघव, डा. परमवीर, डा. तवलीन, डा. आरूशी, डा. अनूरी, संजय, नितिश आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।