{"_id":"6a672d21d3f5f6d08704dd1b","slug":"video-hamirpur-gau-samman-rally-rashtramata-demand-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हमीरपुर में गो सम्मान रैली, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हमीरपुर में गो सम्मान रैली, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठी मांग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:34 PM IST
Link Copied
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को हमीरपुर शहर में गो भक्तों ने रैली निकालकर गो संरक्षण और संवर्धन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। रैली बाजार के विभिन्न हिस्सों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गाय को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने, देशभर में गो संरक्षण और संवर्धन के लिए एक समान कानून लागू करने तथा इस कार्य के लिए अलग विभाग गठित करने की मांग की गई।
अभियान से जुड़े गो भक्त रसील सिंह मनकोटिया ने कहा कि इन मांगों के लागू होने से देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से चलाया जा रहा है तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले में वर्तमान समय में लगभग 28 पंजीकृत गोशालाएं संचालित हैं। वहीं, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिले में अब तक करीब 31 हजार लोगों के हस्ताक्षर भी एकत्र किए जा चुके हैं। अभियान से जुड़े लोगों ने सरकार से गो संरक्षण से संबंधित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।