{"_id":"6a673474e16c300f7b014d0a","slug":"video-class-iv-employee-at-moga-government-hospital-accused-of-stitching-a-patients-wound-video-goes-viral-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के सरकारी अस्पताल में क्लास फोर कर्मी पर मरीज को टांके लगाने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के सरकारी अस्पताल में क्लास फोर कर्मी पर मरीज को टांके लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
मोगा के सरकारी अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि ओपीडी में क्लास फोर कर्मचारियों द्वारा एक मरीज को टांके लगाए गए। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, मरीज के साथ आए अटेंडेंट ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की बजाय क्लास फोर कर्मचारियों ने ही मरीज का उपचार करते हुए टांके लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मोगा के सिविल सर्जन डॉ. अशोक सिंगला ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है, जो दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीज को टांके लगाने का काम केवल योग्य डॉक्टर द्वारा ही किया जाना चाहिए और इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, सिविल सर्जन ने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से टांके लगाते हुए दिखाई नहीं दे रहा, फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई जा रही है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।