{"_id":"6a672df11dccae8ab801a3af","slug":"video-displaced-persons-from-the-renuka-dam-project-staged-a-protest-in-dadahu-over-their-demands-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रेणुका बांध के विस्थापितों ने मांगों को लेकर ददाहू में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रेणुका बांध के विस्थापितों ने मांगों को लेकर ददाहू में किया प्रदर्शन
रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को लेकर ददाहू में प्रदर्शन करके बांध प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। परियोजना के निर्माण से डूबे क्षेत्र में गृहविहीन होने जा रहे परिवारों के विस्थापितों ने ददाहू में एकत्रित होकर अपनी मांगों को दोहराया और बांध प्रबंधन द्वारा बार-बार थोपी जा रही शर्तों को लेकर गहरा रोष भी जाहिर किया। समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर, महासचिव योगेश ठाकुर व संयोजक विनोद ठाकुर ने बताया कि अधिकारियों की ओर से लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद भी बांध प्रबंधन स्थापित की मांगों को अनसुना कर रहा है। विस्थापितों को उनके हकों से वंचित रखा जा रहा है। विस्थापितों ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनकी सभी मांगों के पूरा हुए बिना वह परियोजना का निर्माण शुरू नहीं होने देंगे। इससे पूर्व विस्थापितों ने सामुदायिक भवन ददाहू में बैठक करके अपनी मांगों पर मंथन किया। इस मौके पर गृहविहीन होने वाले परिवारों से जुड़े विस्थापित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।