{"_id":"6a6732a7ccf066affc025253","slug":"video-bhiwani-je-accuses-sdo-of-making-casteist-remarks-and-issuing-death-threats-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी जेई ने एसडीओ पर लगाए जातिसूचक टिप्पणी व जान से मारने की धमकी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी जेई ने एसडीओ पर लगाए जातिसूचक टिप्पणी व जान से मारने की धमकी के आरोप
भिवानी। लोहारू के बिजली निगम में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) ने अपने ही विभाग के एसडीओ पर जातिसूचक शब्द कहने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए। मामले को लेकर विभाग के कर्मचारी थाना लोहारू पहुंचे और एसएचओ को शिकायत सौंपते हुए एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता रवि कुमार, जो बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि वह अनुसूचित जाति (चमार) समुदाय से संबंध रखते हैं। शिकायत के अनुसार, एसडीओ मनोज कुमार ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर पीएम श्री सूर्य घर योजना के तहत आयोजित किए जाने वाले कैंप के संबंध में जानकारी मांगी। रवि कुमार का आरोप है कि उन्होंने कार्यभार अधिक होने के कारण कैंप अगले दिन लगाने की बात कही, जिससे एसडीओ नाराज हो गए।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद एसडीओ ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, अभद्र भाषा में गाली-गलौज की तथा सीट से उठकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह घटना कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों के सामने हुई। आरोप है कि बीच-बचाव करने वाले कर्मचारियों के साथ भी एसडीओ ने अभद्र व्यवहार किया।
घटना के विरोध में कर्मचारियों ने एसएचओ लोहारू को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि एसडीओ के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे कार्य का बहिष्कार (वर्क सस्पेंड) जारी रखेंगे। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि एसडीओ द्वारा कर्मचारियों से बातचीत के दौरान अक्सर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।