{"_id":"6a67c2d1d3982650ac0a7e51","slug":"live-bus-locations-will-now-be-displayed-at-170-bus-queue-shelters-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1081633-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अब 170 बस क्यू शेल्टर पर दिखेगी बस की लाइव लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अब 170 बस क्यू शेल्टर पर दिखेगी बस की लाइव लोकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में अब बस यात्रियों को बस का इंतजार करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। जल्द ही 170 बस क्यू शेल्टर पर पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम (पीआईएस) यानी डिजिटल डिस्प्ले स्मार्ट स्क्रीन उपलब्ध होगी। इसके जरिए यात्री बस की लाइव लोकेशन, रूट और बस स्टॉप तक पहुंचने का अनुमानित समय रियल टाइम में देख सकेंगे।
वर्तमान में यह सुविधा शहर के 80 बस क्यू शेल्टर पर उपलब्ध है। इसके अलावा 20 अन्य बस स्टॉप पर पीआईएस लगाए जा चुके हैं, लेकिन वे अभी चालू नहीं हुए हैं। अब शेष 70 बस क्यू शेल्टर पर भी यह सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नया टेंडर अक्तूबर से पहले जारी किया जाएगा। मौजूदा आईटीएस (इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम) का टेंडर वर्ष 2020 में करीब 35 करोड़ रुपये में दिया गया था, जिसकी अवधि अक्तूबर में समाप्त हो रही है। बस क्यू शेल्टर पर लगी डिजिटल स्क्रीन आईटीएस से जुड़ी हैं। यह सिस्टम सीटीयू बसों में लगे जीपीएस और अन्य उपकरणों के माध्यम से बसों की रियल टाइम लोकेशन प्राप्त करता है। यही जानकारी डिस्प्ले स्क्रीन और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जाती है।
पीआईएस के माध्यम से यात्रियों को बस के रूट के साथ यह भी पता चलेगा कि उनकी बस फिलहाल किस स्थान पर है और संबंधित बस स्टॉप तक पहुंचने में कितना समय लगेगा। बसों के अंदर भी डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर अगले बस स्टॉप और पूरे रूट की जानकारी दिखाई जाती है। सीटीयू का कंट्रोल रूम जीपीएस के माध्यम से सभी बसों की निगरानी करता है। बस डिपो भी इस सिस्टम से जुड़े हैं। नए टेंडर के बाद शहर के अधिकतर बस स्टॉप स्मार्ट ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से जुड़ जाएंगे, जिससे सार्वजनिक परिवहन और अधिक सुविधाजनक व तकनीक आधारित होगा।