सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CH01 DD 0001 sold for Rs 53.88 lakh most expensive fancy number in Chandigarh RLA auction

इतने में तो मर्सिडीज आ जाती: 53.88 लाख रुपये में बिका CH01-DD-0001, चंडीगढ़ के इतिहास का सबसे महंगा नंबर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 06 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

कहते हैं कि शोक का कोई मोल नहीं होता... यह कहावत चंडीगढ़ियों ने एक बार फिर साबित कर दी है। गाड़ी के लिए फैंसी नंबर का क्रेज चंडीगढ़ के लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। यही वजह है कि इस बार फैंसी नंबर 0001 के लिए लगभग 54 लाख रुपये की बोली लगी है। 

CH01 DD 0001 sold for Rs 53.88 lakh most expensive fancy number in Chandigarh RLA auction
31.35 में बिका सीएच 01 डीसी 0001 नंबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लग्जरी कारों और फैंसी नंबरों के शौकीन चंडीगढ़ के लोगों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। चंडीगढ़ रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की नई वाहन सीरीज सीएच01-डीडी के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी में सीएच01-डीडी-0001 नंबर अब तक का सबसे महंगा नंबर बन गया है। इस नंबर के लिए 53.88 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगी। दिलचस्प बात यह है कि इतनी कीमत में एक लग्जरी मर्सीडीज बेंज कार भी खरीदी जा सकती है।

Trending Videos


इस सीरीज में दूसरा सबसे महंगा नंबर सीएच01-डीडी-0003 रहा, जिसके लिए 32.32 लाख रुपये की बोली लगी। इसके अलावा कई अन्य फैंसी नंबर भी लाखों रुपये में बिके, जिससे प्रशासन को बड़ी राशि का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के सचिव प्रद्युमन सिंह ने बताया कि आरएलए द्वारा 4 से 6 मार्च 2026 तक नई वाहन नंबर सीरीज सीएच01-डीडी के फैंसी और चॉइस नंबरों की ई-नीलामी आयोजित की गई थी। इस तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रक्रिया में कुल 591 वाहन पंजीकरण नंबरों की नीलामी की गई, जिससे प्रशासन को 4 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह राशि आरएलए की अब तक की सभी नीलामियों में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि इस ई-ऑक्शन में नई सीरीज के 0001 से 9999 तक के फैंसी और पसंदीदा नंबरों के साथ-साथ पिछली सीरीज के बचे हुए विशेष नंबरों को भी शामिल किया गया था। तीन दिनों तक चली इस ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में बड़ी संख्या में वाहन मालिकों और बोलीदाताओं ने भाग लिया।

ये नंबर सबसे महंगे बिके
सीएच01-डीडी-0001 – 53,88,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0003 – 32,32,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0005 – 17,50,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0009 – 14,40,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0007 – 14,22,000 रुपये
सीएच01-डीडी-1000 – 9,19,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0006 – 8,50,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0008 – 8,24,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0002 – 7,25,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0100 – 6,23,000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed