{"_id":"69aae29aafd47351b90c8634","slug":"5-year-old-boy-died-after-falling-into-pond-while-playing-in-faridkot-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में चली गई मासूम की जान: जब तक एनडीआरएफ पहुंची, थम चुकी थी सांसें, फरीदकोट में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में चली गई मासूम की जान: जब तक एनडीआरएफ पहुंची, थम चुकी थी सांसें, फरीदकोट में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के फरीदकोट में दर्दनाक घटना हुई है। फरीदकोट के गांव ढुड्डी में पांच साल का मासूम खेलते हुए मौत के मुंह में चला गया। बच्चा पानी के छप्पड़ डूब गया और उसकी मौत हो गई।
मृतक बच्चे की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
फरीदकोट के गांव ढुड्डी में शुक्रवार को खेलते समय छप्पड़ में गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया, जिसने कुछ ही समय में बच्चे को पानी से बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Trending Videos
मृतक बच्चे की पहचान अभि पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील कुमार का परिवार छप्पड़ के पास ही रहता है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर बैट-बॉल के खिलौने से खेल रहा था, जबकि उसकी मां पानी लेने गई हुई थी। इसी दौरान खेलते-खेलते गेंद छप्पड़ में चली गई। जब बच्चा गेंद की पीछे छप्पड़ के पास गया तो उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक बच्चा पानी में पूरी तरह डूब चुका था। सूचना मिलते ही डीएसपी तरलोचन सिंह व थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ तालमेल करते हुए एनडीआरएफ बठिंडा की टीम को मौके पर बुलाया।
टीम ने कुछ ही मिनटों में बच्चे को छप्पड़ से बाहर निकाल लिया, तुरंत उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल फरीदकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में गांव के सरपंच जलौर सिंह ने बताया कि इस घटना से न सिर्फ बच्चे के परिवार बल्कि पूरे गांव में मातम का माहौल है।