सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Situation normal in Kashmir, restrictions lifted and mobile internet restored

Srinagar: कश्मीर में हालात सामान्य, हटाई गईं पाबंदियां और मोबाइल इंटरनेट बहाल; वाहनों का आवागमन आज से सामान्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासन ने सभी पाबंदियां हटा दी हैं। मोबाइल इंटरनेट बहाल कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला हालात शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहने पर लिया गया है।
 

Situation normal in Kashmir, restrictions lifted and mobile internet restored
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के बाद कश्मीर में पांच दिनों से बने तनावपूर्ण हालात शुक्रवार देर शाम सामान्य हो गए। प्रशासन ने सभी पाबंदियां हटा दी हैं। मोबाइल इंटरनेट बहाल कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला हालात शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहने पर लिया गया है।

Trending Videos


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पूरी घाटी में गाड़ियों की फिर से सामान्य आवाजाही शुरू हो जाएगी लेकिन सुरक्षाबल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हालात पर कड़ी नजर रखेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को नमाज के बाद शिया समुदाय ने श्रीनगर शहर के सैदाकदल और रैनावारी, बांदीपोरा के गौंचीपोरा, शादीपोरा, इंद्रकूट और नौगाम सुंबल और उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कलमपोरा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए। किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। अब कश्मीर में हालात सामान्य हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी और आईजीपी कश्मीर ने सुरक्षा प्रबंध जांचे
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात ने इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) कश्मीर वीके बिरदी, डीआईजी सेंट्रल रेंज (सीकेआर) राजीव पांडे, एसएसपी श्रीनगर संदीप चक्रवर्ती के साथ डाउनटाउन श्रीनगर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

डीजीपी ने जामिया मस्जिद श्रीनगर, हजरतबल दरगाह और पुराने शहर के नौहट्टा समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया। डीजीपी ने अधिकारियों को लोगों की आवाजाही को आसान बनाने और धार्मिक गतिविधियों को शांति से पूरा कराने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed