{"_id":"69aaea547c53db764a09b83c","slug":"patiala-farmer-daughter-clear-upsc-simrandeep-kaur-gets-all-india-15th-rank-upsc-result-2026-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Result: पटियाला के किसान की बेटी बनी आईएएस, ऑल इंडिया 15वां रैंक, सिमरनदीप कौर ने क्या बताया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Result: पटियाला के किसान की बेटी बनी आईएएस, ऑल इंडिया 15वां रैंक, सिमरनदीप कौर ने क्या बताया?
Fri, 06 Mar 2026 08:23 PM IST
Ankesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Ankesh Kumar
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:23 PM IST
सार
पंजाब की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में 15वां रैंक हासिल किया है। पटियाला की सिमरनदीप कौर के पिता किसान हैं। किसान की बेटी यह परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बन गई है।
विज्ञापन
यूपीएससी परीक्षा में 15वां रैंक हासिल करने वाली सिमरनदीप कौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के गांव बिरड़वाल की रहने वाली सिमरनदीप कौर ने यूपीएससी की सिविल सेवाओं की परीक्षा के शुक्रवार को आए नतीजों में देश भर में 15वां रैंक हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
किसान परिवार की बेटी सिमरनदीप कौर ने खालसा कॉलेज से राजनीति शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। उन्होंने अपनी चौथी कोशिश में यह परीक्षा पास की है। इस मौके पर सिमरनदीप कौर ने बताया कि वह अपनी इस सफलता पर बहुत खुश हैं। आईएएस अधिकारी बनकर वह ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काम करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन
खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह उभा ने सिमरनदीप कौर की इस बड़ी सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज के लिए बड़े गर्व की बात है कि यहां की छात्रा ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 15वां रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिमरनदीप कौर अपनी कड़ी मेहनत व लगन के कारण इस मुकाम को हासिल कर सकी हैं। उन्होंने दूसरों विद्यार्थियों को भी सिमरनदीप कौर से प्रेरणा लेते हुए जीवन में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करने की अपील की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में कॉलेज के और भी विद्यार्थी इस तरह की उपलब्धियां हासिल करके जिले व उनके संस्थान का नाम रोशन करेंगे।