सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hundreds of women took the oath with the tricolor and torch in their hands.

Chandigarh News: हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर सैकड़ों महिलाओं ने ली शपथ

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of women took the oath with the tricolor and torch in their hands.
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 प्लाजा शुक्रवार शाम देशभक्ति और जागरूकता के नारों से गूंज उठा। यह आवाज थी नशे के खिलाफ। इस आवाज को उठाने वाली महिलाओं के एक हाथ में मशाल थी और दूसरे हाथ में तिरंगा।
Trending Videos

कर्तव्यनिष्ठ युवा संगठन द्वारा शहर में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिलाओं की अगुवाई में एक प्रभावशाली मशाल यात्रा आयोजित की गई। यात्रा में शहर की करीब 200 महिलाओं के साथ आम नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशाल यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर संकल्प लिया कि हम अपने बच्चों को नशे से नहीं मरने देंगे। समाज को नशे के अंधकार से बाहर निकालने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। महिलाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ यह संदेश भी दिया, मैं भगत सिंह की धरती का बेटा हूं, नशा नहीं, देशभक्ति के गीत गाता हूं।
इस मशाल यात्रा में डॉक्टर, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी, अध्यापक, प्रोफेसर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा एनएसएस स्वयंसेवक शामिल रहे। महिलाओं ने हाथों में मशाल और तिरंगा लेकर संदेश दिया कि अब समय आ गया है कि नशे के अंधकार को समाप्त कर जागरूकता की मशाल जलाकर समाज में उजाला फैलाया जाए।
इस अभियान को समर्थन देने के लिए विशिष्ट अतिथियों में दलवीर सिंह, डीएसपी, चंडीगढ़ पुलिस तथा प्रो. नेमी चंद गोलिया, राज्य संपर्क अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), चंडीगढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अभियान के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि यह पहल केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक सशक्त जन-आंदोलन है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान शहर भर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 23 मार्च, शहीद दिवस तक जारी रहेगा।
इस अभियान का नेतृत्व करने वाली महिला नेताओं में सुनीता श्योराण, सीमा चौधरी, मनप्रीत कौर, डॉ. निशा सिंगला, नीलाक्षी तथा आरजे कशिश शामिल रहीं। अभियान को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवकों केतन और सिमरन ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed