सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Girl murdered in England and escaped from Patiala jail Bathinda police arrested accused after four years

Punjab: इंग्लैंड में युवती की हत्या, पटियाला जेल से भागा, 4 साल से फरार शातिर जस्सा पकड़ा, चौंकाने वाले खुलासे

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 06 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बठिंडा पुलिस ने आरोपी शेर सिंह उर्फ जस्सा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंग्लैंड में युवती की हत्या की थी। इंग्लैंड से उसे पंजाब के पटियाला जेल में शिफ्ट किया गया था। वहां से आरोपी जेल से फरार हो गया था। 

Girl murdered in England and escaped from Patiala jail Bathinda police arrested accused after four years
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ 2 की टीम ने एक आरोपी को अवैध विदेशी पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे हुए हैं वे बेहद चौंकाने वाले हैं। आरोपी शेर सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव वणियके, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर का रहने वाला है।

Trending Videos


एसपी जसमीत सिंह, डीएसपी संदीप भाटी ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी शेर सिंह उर्फ जस्सा अवैध पिस्तौल के साथ कैंट रोड बठिंडा के आसपास घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को रिंग रोड बठिंडा से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध ग्लाक 9 एमएम पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। वर्ष 2009 में इंग्लैंड में एक युवती गीता की हत्या के मामले में उसे 22 साल की सजा हुई थी और वह इंग्लैंड की एचएमपी गार्ट्री हार्बरो, लीसेस्टरशायर जेल में बंद था। नवंबर 2018 में इंग्लेंड की अथॉरिटी ने आरोपी को बाकी सजा पूरी करने के लिए भारत भेज दिया था। उसे कपूरथला जेल में रखा गया। अप्रैल 2021 में आरोपी को केंद्रीय जेल पटियाला में शिफ्ट किया गया। 28 अप्रैल 2021 को वह अपने दो साथी इंदरजीत सिंह उर्फ ध्याना और जसप्रीत सिंह उर्फ रूपी के साथ जेल से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना त्रिपड़ी पटियाला में मामला दर्ज किया गया था। बाद में उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन शेर सिंह उर्फ जस्सा फरार चल रहा था। 

पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

विदेश में बैठे गैंगस्टर ग्रुप से जुड़ सकते हैं तार
सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपी शेर सिंह के तार विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ग्रुप से जुड़ सकते हैं। आरोपी से जो 9 एमएम आस्ट्रिया मेड पिस्टल बरामद हुई है वह बहुत खतरनाक और महंगा हथियार है। इस पिस्टल को ज्यादातर गैंगस्टर ग्रुप ही इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed