{"_id":"69ab458188260737c80e54de","slug":"gulriha-market-was-attacked-twice-a-case-was-registered-under-several-sections-including-rioting-and-attempt-to-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1248914-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुलरिहा बाजार में दो बार किया हमला, बलवा व हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
गुलरिहा। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक अमन गुप्ता पर हमला कर दिया। गुलरिहा पुलिस ने मामले में सूरज, मोहन, नीरज, प्रमोद यादव, धनंजय यादव और रवि के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी और हत्या की कोशिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा बाजार की रहने वाली संध्या देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 4 मार्च की सुबह उनके बेटे अमन गुप्ता को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही सूरज, मोहन और नीरज ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की। उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि उसी दिन अपराह्न तीन बजे आरोपियों ने दूसरे मोहल्ले के कुछ युवकों को बुलाकर दोबारा हमला कर दिया। हमले में अमन घायल हो गया। अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावरों में प्रमोद यादव, धनंजय यादव और रवि यादव समेत अन्य लोग शामिल थे, जिन्होंने मिलकर अमन गुप्ता के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
Trending Videos