{"_id":"69ab3e3c607680d4920d0c7b","slug":"students-and-researchers-will-be-able-to-work-on-the-problems-and-innovations-of-the-agricultural-sector-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1249157-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : अगले माह शुरू हो जाएगा पाॅलीहाउस, छात्रों के साथ किसानों को भी मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : अगले माह शुरू हो जाएगा पाॅलीहाउस, छात्रों के साथ किसानों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अप्रैल से पाॅलीहाउस शुरू हो जाएगा। इसका लाभ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ही अंचल के किसानों को भी मिलेगा।
डीडीयू में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पाॅलीहाउस बनाया जा रहा है। इसका स्ट्रक्चर लगभग खड़ा हो गया है। पीछे की ओर पैड और आगे पंखे भी लग गए हैं। इस महीने के अंत तक 2000 माइक्रॉन का पॉलीथिन लगाने के साथ ही यह कंप्लीट हो जाएगा।
कृषि को बढ़ावा देने के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंसकरण विभाग की ओर से भी 99.65 लाख रुपये स्वीकृत हैं। डीडीयू में कृषि संस्थान के निदेशक डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि पाॅलीहाउस बन जाने के बाद सिंगल विंडो आउटलेट भी खोला जाएगा। वहां से किसान बेहतर उपज के लिए तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही सस्ते दर पर सब्जियों के पौधे भी ले सकेंगे। पाॅलीहाउस में ऑफ सीजन में भी कृषि नर्सरी तैयार हो सकेगी।
इससे टमाटर, गोभी समेत विभिन्न प्रकार की सब्जियों के पौधे किसानों को समय रहते मिल सकेंगे। इससे उनके ज्यादा मुनाफे की संभावना रहेगी। यहां स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों के साथ ही पीएचडी के शोधार्थी भी कृषि क्षेत्र में समस्याओं और नवाचार पर कार्य कर सकेंगे।
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि अप्रैल में पाॅलीहाउस का शुभारंभ हो जाएगा। यह हमारे विद्यार्थियों के साथ ही किसानों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा।
Trending Videos