{"_id":"69ab45c925a201fe2f00dbcb","slug":"a-reward-of-rs-10000-each-has-been-announced-for-the-suspended-bsa-and-clerk-in-the-teacher-suicide-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1248934-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिक्षक खुदकुशी मामले में निलंबित बीएसए और लिपिक पर 10-10 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिक्षक खुदकुशी मामले में निलंबित बीएसए और लिपिक पर 10-10 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की चार टीमें देवरिया, बलिया, लखनऊ और प्रयागराज में गिरफ्तारी के लिए दे रहीं दबिश
सुसाइड नोट में 16 लाख रुपये की मांग और उत्पीड़न का उल्लेख
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में भागीं देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की चार टीमें देवरिया, बलिया, लखनऊ और प्रयागराज में गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह (37) गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में परिवार के साथ रहते थे। वह देवरिया के गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। 21 फरवरी की सुबह उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी।
घटना के बाद पुलिस को उनके पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग और लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था। सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि हाईकोर्ट के 13 फरवरी 2025 के आदेश के बावजूद उनकी वेतन बहाली नहीं की गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।
कृष्ण मोहन की पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर 22 फरवरी को गुलरिहा थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिरुद्ध सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस के अनुसार, अनिरुद्ध सिंह ने ही कृष्ण मोहन सिंह का परिचय लिपिक संजीव सिंह से कराया था और 16 लाख रुपये की डील तय कराई थी। जांच के दौरान शिक्षक अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह से भी पूछताछ की गई, जिन्होंने बताया कि उनसे भी पैसे की मांग की गई थी।
पुलिस ने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के सरकारी आवास से डीवीआर भी बरामद किया है, जिसमें 20 फरवरी का फुटेज है। इसमें कृष्ण मोहन सिंह, अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह बीएसए कार्यालय में दिखे थे।
बीएसए और लिपिक पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी
मूलरूप से बलिया के हैं दोनों आरोपी
मुख्य आरोपी लिपिक संजीव सिंह मूलरूप से बलिया के बरवा रत्तीपट्टी का रहने वाला है। वहीं बीएसए शालिनी श्रीवास्तव भी बलिया के आनंदनगर की रहने वाली हैं। आरोप है कि लिपिक रुपये का लेन-देन कर बीएसए तक पहुंचाता था। पुलिस की टीम देवरिया के साथ बलिया में भी डेरा जमाए हुए हैं।
Trending Videos