{"_id":"69ab457ab6768106380c2c6e","slug":"accused-golden-is-also-used-to-breaking-traffic-rules-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1249303-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक साल में 26 चालान, 19 ओवरस्पीडिंग और दो डेंजर ड्राइविंग पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक साल में 26 चालान, 19 ओवरस्पीडिंग और दो डेंजर ड्राइविंग पर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर मेडिकल छात्र और डॉक्टर के भाई की जान लेने का आरोपी गोल्डेन साहनी ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का आदी है। आरोपी खुद को निषाद पार्टी से जुड़ा और खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख भी बताता था। वह निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का करीबी बताते हुए उन्हें ''''फूफा'''' कहता था। उसकी यह सेल्फी सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसे खुद कैबिनेट मंत्री ने साझा किया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस दौरान 19 बार ओवरस्पीडिंग, दो बार डेंजर ड्राइविंग और पांच बार नो-पार्किंग नियम का उल्लंघन किया। यह आंकड़ा दिखाता है कि गोल्डेन का सड़क सुरक्षा के प्रति कोई ध्यान नहीं था। वह जिस लग्जरी कार से चल रहा था, वह एफआई टॉवर, कैंट रोड, लखनऊ निवासी योगेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड थी। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने कहा कि लगातार नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों को सिर्फ चालान या चेतावनी देने से काम नहीं चलता, बल्कि उन्हें जेल जैसी सख्त कार्रवाई से ही भविष्य में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
सोशल मीडिया पर दिखाता रहा भौकाल
गोल्डेन साहनी सोशल मीडिया पर भी लगातार भौकाल दिखाता रहा। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 274 पोस्ट, 35 हजार से अधिक फॉलोवर हैं। वह लक्जरी कार काफिले में घूमता था और धमकी भरे डायलॉग लगाकर सोशल मीडिया रील पोस्ट करता था। उसकी कई रील्स कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ वायरल हैं, जिसमें एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा था “कैबिनेट मंत्री (फूफा)।” स्थानीय लोगों का कहना है कि गोल्डेन खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख पिपरौली भी बताता था। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की तहकीकात कर रही है। हादसे के समय वह ब्लैक शर्ट और जींस में था लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान सफेद शर्ट में नजर आया, जिससे यह साफ है कि हिरासत में रहते हुए भी उसने अपने पहनावे से स्टाइल बनाए रखा।
Trending Videos