{"_id":"69ab454bf94c05d3d9014af8","slug":"accident-on-the-four-lane-in-gulriha-market-driver-fled-leaving-the-vehicle-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1248915-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सब्जी व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सब्जी व्यापारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुलरिहा बाजार में फोरलेन पर हादसा, चालक वाहन छोड़कर भागा
गुलरिहा। थाना क्षेत्र में गुलरिहा बाजार फोरलेन पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार सब्जी व्यापारी राम दीवान निषाद (35) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक तेतरिया टोला निवासी राम दीवान निषाद शुक्रवार सुबह किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गुलरिहा बाजार फोरलेन पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राम दीवान निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और उसमें सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि राम दीवान निषाद सब्जी मंडी में सब्जी के थोक विक्रेता थे। साथ ही वह भंडारी और मूर्ति कला का कार्य भी करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पिकअप महराजगंज जिले के बरगदवां निवासी एक व्यक्ति की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos