सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wasim Jaffer, coaches Vinayak Samant and Jwala Singh will also teach the nuances of cricket.

UP: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास गोरखपुर में देंगे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, सिखाएंगे बारीकियां

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
सार

आयोजक डॉ. विनय सक्सेना ने बताया कि आठ दिनों तक चलने वाले इस कैंप में खिलाड़ी क्रिकेट की बारीकियां सीख सकेंगे। बताया कि कैंप में लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा ले सकते हैं। इसमें तीन आयु वर्ग रखे गए हैं, जिनमें अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 शामिल हैं।

Wasim Jaffer, coaches Vinayak Samant and Jwala Singh will also teach the nuances of cricket.
चामिंडा वास - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए शहर के प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर 19 से 26 मार्च तक एमसीसी हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वसीम जाफर, पूर्व मुंबई रणजी टीम के कोच विनायक सामंत और यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ के कोच ज्वाला सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
Trending Videos


आयोजक डॉ. विनय सक्सेना ने बताया कि आठ दिनों तक चलने वाले इस कैंप में खिलाड़ी क्रिकेट की बारीकियां सीख सकेंगे। बताया कि कैंप में लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा ले सकते हैं। इसमें तीन आयु वर्ग रखे गए हैं, जिनमें अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को टॉप-लेवल क्रिकेट के लिए तैयार करना है। इसमें खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट की तकनीक, मानसिकता और फिटनेस से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें उच्च स्तरीय कोचों के साथ अभ्यास करने का अवसर भी मिलेगा। बताया कि कैंप के लिए www.mcccricket.com पर जाकर पंजीकरण ऑनलाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed