{"_id":"69ab456bfda0b71e960a90e1","slug":"a-young-man-died-after-being-beaten-up-over-a-color-dispute-lucknow-news-c-13-lko1096-1632055-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंग लगाने के विवाद में पिटाई से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंग लगाने के विवाद में पिटाई से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
रमेश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में बुधवार को होली पर रंग लगाने के विवाद में पत्नी का बचाव करने पहुंचे श्रमिक को रिश्ते में साली और उसके घरवालों ने डंडों से पीट दिया। बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर ठाकुरगंज पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और छीना झपटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
मूलरूप से हरदोई में मल्लावां स्थित बरौना गांव के रहने वाले रमेश गौतम (30) ठाकुरगंज के लालाबाग में पत्नी केतकी और बेटे आयुष के साथ किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। केतकी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह किचन में खाना बना रही थीं। तभी रिश्ते में बहन और पड़ोसी रेखा रंग खेलने के लिए घर आ गई। उन्होंने घर में गंदगी होने की बात कही और रंग लगवाने से मना कर दिया।
इस पर रेखा आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगी। केतकी का आरोप है कि विरोध करने पर रेखा ने पति सूरज, देवर नीरज, देवरानी चांदनी और भतीजे राजेंद्र को भी बुला लिया। सभी लाठी लेकर आ धमके।
डंडों से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
आरोपियों ने डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार मचाने पर जब पति रमेश बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी उन पर टूट पड़े। उन्होंने डंडों से पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए। केतकी ने बताया कि पति लहूलुहान होकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। यह देख आरोपी वहां से भाग निकले।
पड़ोसियों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
केतकी ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर घर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें और पति को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तो छुट्टी दे दी। मगर पति की स्थिति नाजुक होती चली गई। बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान रमेश ने दम तोड़ दिया। केतकी ने ठाकुरगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान के मुताबिक पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद से आरोपी भागे चल रहे हैं। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Trending Videos