{"_id":"69ab453367c0aa9be0061dd1","slug":"shakti-rupen-sansthita-shows-many-forms-of-women-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1633272-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शक्ति रूपेण संस्थिता... में दिखे नारी के अनेक रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शक्ति रूपेण संस्थिता... में दिखे नारी के अनेक रूप
विज्ञापन
आकाशवाणी के लखनऊ केंद्र में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम शक्ति रूपेण संस्थिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में आकाशवाणी के लखनऊ केंद्र में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम शक्ति रूपेण संस्थिता का आयोजन हुआ। अलग-अलग क्षेत्रों से जुटी महिलाओं में नारी के अनेक रूप देखने को मिले। साहित्य और संगीत से लेकर व्यवसाय, खेल और योग जैसे क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहीं महिलाओं ने अपने विचारों से नारी साहस को रेखांकित किया। इस दौरान किस्सागोई में वीरांगना ऊदादेवी का पराक्रम और संगीत की महफिल में होली गीतों की छटा बिखरी।
बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर, पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह, आकाशवाणी लखनऊ के केंद्राध्यक्ष आरबी सिंह और कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिशासी ममता उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना है।
स्वयंसिद्धा : संकल्प से सफलता तक सत्र में पूर्व एथलीट व शूटर रचना गोविल, पाककला विशेषज्ञ अलका सिंह तोमर, योग प्रशिक्षिका प्राची जैन, एडवोकेट पूनम पांडेय, फिल्म/थियेटर कलाकार अर्चना शुक्ला और उद्यमी तनुश्री गुप्ता ने भी अपने अनुभव साझा किए। वहीं किस्सागोई में वरिष्ठ पत्रकार अरशाना अजमत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अमर बलिदानी वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य और साहस को याद किया गया। अंतिम सत्र राग संग बरसे रंग कार्यक्रम में स्नेहिल श्रीवास्तव और उनके दल ने मोरी चुनर में पड़ गए दाग... जैसे होली गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन रूपाली चंद्रा ने किया। आकाशवाणी लखनऊ के सहायक निदेशक विनय कुमार, चंद्र प्रकाश, आशीष चतुर्वेदी, सुभाष खन्ना आदि मौजूद रहे।
Trending Videos