{"_id":"69ab4553c7d756e67e0f2c89","slug":"madrasa-principal-and-two-others-killed-in-road-accidents-lucknow-news-c-13-lko1096-1631930-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में मदरसे की प्रधानाचार्य व दो अन्य की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में मदरसे की प्रधानाचार्य व दो अन्य की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
फातिमा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा, माल और आलमबाग में हुए सड़क हादसों में मदरसे की प्रधानाचार्य, बाइक मैकेनिक और होटल मैनेजमेंट छात्र की मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। दुबग्गा स्थित अंधे की चौकी स्थित नमरा कॉलोनी निवासी फातिमा खातून (39) मदरसे की प्रधानाचार्या थीं। उनके पति शाहिद अनवर उसी मदरसे में प्रबंधक हैं। शाहिद अनवर के मुताबिक तीन मार्च की शाम करीब चार बजे फातिमा दवा लेने पैदल जा रही थीं। घर के पास काकोरी की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रही फातिमा से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी की फातिमा करीब दस फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। पुलिस ने फातिमा को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फातिमा की दो बेटियां इकरा व जिकरा भी हैं। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
टैंकर से टकराकर मैकेनिक की माैत
माल के आजाद नगर निवासी बाइक मैकेनिक विशाल (26) के पिता सुरेंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बेटा बिना हेलमेट बाइक से रिश्तेदारी के घर से होली मिलकर लौट रहा था। रुदानखेड़ा पुलिया के पास तेज रफ्तार तेल का टैंकर विशाल की बाइक से पीछे से जा टकराया। बेटा छिटककर दूर जा गिरा। ग्रामीणों ने बेटे को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तेल टैंकर को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। विशाल के परिवार में मां उर्मिला, भाई अभिमान, बहन तमन्ना है।
जल्द होने वाली थी विशाल की शादी
विशाल के पिता सुरेंद्र ने बताया कि बेटे की जल्द ही शादी होने वाली थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। बेटे की मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गईं। विशाल की मौत से मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
ब्रेक लगाने पर बाइक के साथ फिसला छात्र
आलमबाग इलाके के चंदरनगर में रहने वाले आशुतोष मिश्रा (20) बीबीडी इंस्टिट्यूट से होटल मैनेजमेंट फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। भाई अर्पित ने बताया कि आशुतोष बुधवार की दोपहर बाइक से कुछ सामान लेने गया था। तभी उसने आलमबाग चौराहे के पास अचानक ब्रेक मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हुई और आशुतोष काफी दूर तक बाइक के साथ घिसटते हुए चला गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। आशुतोष के परिवार में पिता सुरेंद्र कुमार, मां लक्ष्मी और एक और भाई अभिजीत है।
Trending Videos