सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CUG numbers of outpost in-charges are closed, how will you get help?

Agra News: चौकी प्रभारियों के सीयूजी नंबर बंद, कैसे मिलेगी मदद

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
CUG numbers of outpost in-charges are closed, how will you get help?
विज्ञापन
आगरा। कई पुलिस चौकी प्रभारियों के सीयूजी (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) नंबर या तो बंद पाए गए हैं या उन पर इनकमिंग कॉल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह नंबर चौकी पर लिखे रहते हैं और विभागीय सूची में भी शामिल हैं। अमर उजाला की पड़ताल में यह सच्चाई सामने आई है। इससे आम जनता को पुलिस से सीधा संपर्क करने में परेशानी हो रही है। साथ ही इन नंबरों की निष्क्रियता से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending Videos


पुलिस अधिकारियों से लेकर थाना और चौकी प्रभारियों को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराए जाते हैं। इन नंबरों पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और पुलिस की मदद ले सकते हैं। आगरा कमिश्नरेट में नगर, पूर्वी और पश्चिमी जोन शामिल हैं। इनमें कुल 88 नगर और 37 पूर्वी व पश्चिमी जोन की पुलिस चौकियां हैं। इनमें से कई चौकी प्रभारियों के सीयूजी नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। ज्यादातर चौकी प्रभारी अपने निजी नंबरों का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे के बीच 9 चौकी प्रभारियों को कॉल की गई। इनमें से केवल एक ही नंबर पर घंटी बजी।


9389800292-थाना जगदीशपुरा की बोदला चौकी का नंबर है। कॉल करने पर स्विच ऑफ बताया।
9389800235- थाना न्यू आगरा की डिवीजन चौकी के नंबर पर इनकमिंग काॅल की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
9389800212- थाना हरीपर्वत की विजयनगर पुलिस चौकी का नंबर स्विच ऑफ बताया।
9389800233- थाना न्यू आगरा की अमर विहार पुलिस चौकी के नंबर पर इनकमिंग काॅल की सुविधा नहीं थी।
9389800294- थाना जगदीशपुरा की अवधपुरी चौकी का नंबर स्विच ऑफ आया।
9389800242-थाना सिकंदरा की डिवीजन चौकी के नंबर पर इनकमिंग सुविधा उपलब्ध नहीं मिली।
9389800196 - थाना कोतवाली की हींग की मंडी चौकी का नंबर स्विच ऑफ आया।
9389800287- थाना लोहामंडी की राजा मंडी पुलिस चौकी के नंबर पर इनकमिंग सुविधा उपलब्ध नहीं मिली।
9389800214- थाना हरीपर्वत की रिंग रोड चौकी का नंबर स्विच ऑफ आया।


विभाग करता है बिल का भुगतान
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सीयूजी नंबर विभागीय स्तर पर उपलब्ध कराए जाते हैं। मकसद यही होता है कि प्रभारी बदल भी जाएं, मगर अधिकारी, थाने और चौकी का नंबर एक ही रहता है। इसका फायदा आम लोगों को मिलता है। वो इस नंबर के माध्यम से पुलिस की मदद ले सकते हैं। पोस्टपेड कनेक्शन होने से बिल का भुगतान विभाग ही करता है। सीयूजी नंबर को 24 घंटे चालू रखना अनिवार्य है। इस समस्या को जल्द दूर किया जाएगा।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed